मेरठ। धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान द्वारा ’स्थानीय बौद्धिक परामर्श बैठक’ का आयोजन ’ग्राम घाट मेरठ’ किया गया। आज की बैठक के संयोजक योगेन्द्र पाल प्रधानाचार्य रहे। कार्यक्रम में धनसिंह कोतवाल के प्रपोत्र एवं मुख्य वक्ता तस्वीर सिंह चपराना ने सबसे पहले भारत रतन लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया गया।

उसके बाद उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल जी का जन्मोत्सव सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। 19 नवंबर से 27 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा धन सिंह कोतवाल जी का जन्मोत्सव सप्ताह कार्यक्रम मनाया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से सत्येंद्र कुमार भड़ाना, योगेंद्र पाल सिंह भोपाल सिंह, राजेंद्र शर्मा, देवेंद्र कुमार सतीश कुमार, अमरपाल, हरेंद्र कुमार, चमन सिंह जगबीर सिंह धर्मवीर सिंह कालूराम, महावीर सिंह, मांगेराम, रतन सिंह, रविंदर, मदनपाल गौरव लक्की, अनुपाल, सोनू, प्रिंस, आकाश, अंकित, सागर गुर्जर, अंकित, आशु दीपांशु, आरव, नरेंद्र, कपिल शर्मा, मनीष कुमार आदि आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता चौधरी राम भूल सिंह ने की।